जमशेदपुर, मार्च 30 -- आंध्रा एसोसिएशन कदमा की ओर से रविवार को स्कूल परिसर में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय विधायक थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन, स्वागत संबोधन, संस्था के अग्रदूतों को श्रद्धांजलि तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था की शताब्दी स्मारिका का मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें संस्था के पिछले 100 वर्ष की उपलब्धियों और योगदान का उल्लेख किया गया है। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने जमशेदपुर में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आंध्र एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम आंध्रा एसोसिएशन की प्रबंध समिति के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष मेजर के. सत्यानारायण, उपाध्यक्ष बी....