घाटशिला, मई 27 -- घाटशिला, हिटी। सोमवार की शाम आए भीषण आंधी-तूफान ने धालभूमगढ़ प्रखंड में भारी तबाही मचाई। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की सूचना है। कई गांवों में घरों के छप्पर उड़ गए, पेड़-पौधे उखड़ गए व बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर पड़े। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ पावर सब स्टेशन परिसर में करीब 45 फीट ऊंचा टावर तेज हवा के कारण 11 हजार वोल्ट के कोकपाड़ा फीडर के तार पर गिर पड़ा। इससे पास के एक व्यवसायी की पानी टंकी फूट गई व छत को भी नुकसान पहुंचा। वहीं पावर सब स्टेशन के सामने निर्माणाधीन दुकान की एक दीवार भी धराशायी हो गई。 यह भी पढ़ें- आंधी तुफान ने धालभूमगढ़ प्रखंड के राउताड़ा गांव में 21 घर को छप्पड़ उड़ेनुकसान का विवरण ...