आंधी-बारिश से थमी गेहूं कटाई, किसानों की बढ़ी चिंता
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। शनिवार देर रात और रविवार शाम आंधी के साथ हुई बारिश ने जिले में गेहूं की कटाई पर ब्रेक लगा दिया। कई स्थानों पर खेतों में नमी बढ़ने से कंबाइन मशीनें नहीं चल सकीं, जिससे तैयार खड़ी फसल की कटाई रुक गई। जहां बारिश कम हुई, वहां रविवार दोपहर बाद कुछ स्थानों पर सीमित स्तर पर कटाई शुरू हो सकी, लेकिन शाम को फिर बूंदाबांदी होने से काम प्रभावित हो गया। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है, ऐसे में बेमौसम बारिश नुकसान का कारण बन सकती है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश से पहले ही कटाई में देरी हो चुकी है। अब दोबारा मौसम खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई है। जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां दो दिन तक कटाई शुरू होने की संभावना कम है। मौसम की अनिश्चितता के चलते किसान फसल को लेकर चिंतित हैं। कटाई मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.