औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। जिले में लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दो दिन पूर्व तेज आंधी और बारिश के चलते गेहूं की कटाई पर ब्रेक लग गया, वहीं मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से हालात और बिगड़ गए हैं। खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल दोनों को नुकसान पहुंचने की आशंका गहरा गई है। मंगलवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद कई इलाकों में गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे किसानों की मुश्किलें कम होने के बजाय और बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है, लेकिन लगातार खराब मौसम के कारण कटाई नहीं हो पा रही है। अछल्दा...