सीवान, मई 1 -- दरौली, एक संवाददाता। आंधी और तेज बारिश के दौरान बुधवार की शाम एक पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली तार पर पेड़ गिरने से लौकिपुर से दरौली पॉवर सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे दरौली पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बढ़ घण्टे से अधिक समय तक दरौली के घरों में अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे बिजली लाइन पर गिर पड़ा, जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। बिजली कर्मियों द्वारा पेड़ हटाने और तारों की मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच, लोगों ने प्...