आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्परों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकुला के नाम एडीसी अंजलि श्योराण को ज्ञापन सौंपा। जिलेभर की कार्यकर्ता गुरुवार सुबह सेक्टर-12 में एकत्रित हुईं, जहां विरोध सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रधान मालवती ने की, जबकि संचालन सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर और सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लंबे समय से आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। यह भी पढ़ें- महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार कर रही महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.