सिमडेगा, मई 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने जिले में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान हैं। वहीं रात में भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। जिले के सदर अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, लू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- गर्मी को लेकर सदर अस्पताल अलर्ट, छह विशेष बेड तैयारबिजली कटौती और स्वास्थ्य विभाग की तैयारी दूसरी ओर गांव और कस्बों में बिजली कटौती तथा लो वोल्टेज ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सदर अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी जनित बीमारियों के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन, वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत वाले मरीज इलाज के लिए आ ...