बागेश्वर, मई 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले के पैथोलॉजी लैब एवं एक्स-रे संचालकों की एक बैठक में जल्द ही डायग्नोस्टिक एसोसिएशन जिला बागेश्वर की पंजीकृत कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की। इसमें जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और लैब संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए। बैठक में तय किया कि जिले में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी लैब संचालक हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी लैब को पीपीपी मोड पर किसी निजी कंपनी को सौंपने का विरोध किया जाएगा। सदस्यों ने अस्पतालों में सक्रिय दलालों पर चिंता जताते हुए उनके खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग करने और ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। बैठक में गरीब परिवारों के लिए कम दरों पर जांच उपलब्ध कराने का फैसला लिया। साथ ही सभी ...