भदोही, मार्च 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र अष्टमी के दिन गुरुवार को भगवती दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान आस्थावानों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेक कर सुखद जीवन की कामना किया। घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच श्रद्धालु ओं के जय-जयकार से परिसर गुंजायमान रहा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों पर स्नान ध्यान कर प्रातःकाल से ही लोग पहुंचने लगे थे। मां दुर्गा का मां महागौरी के रुप में शृंगार किया गया। नगर के सदर महाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर काली महाल के साथ शीतला मंदिर लालापुर एवं गंगा तट पर विराजमान मां शीतला धाम डेरवां में पूरे दिन आस्था की बयार बही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...