शामली, मई 23 -- बागपत के ईंट भट्टे पर पति ने विवाहित महिला की अवैध संबंध के चलते हत्या कर शव को पैतृक गांव में लाकर दफनाने की तैयारी करने लगा। मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भरकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी बागपत पुलिस को दे दी गई। मामले को लेकर मायके के लोगों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने उसके पति आशु पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, शव को गांव लेकर आया तो खुल गया राजपति की पृष्ठभूमि कैराना के मोहल्ला खेल कला काजीवाला बाग निवासी मृतका इशरत ने गांव खेड़ा कुरतान निवासी आशु से प्रेम विवाह किया था। विवाह को 16 वर्ष बीत गए...