गया, मई 24 -- बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के ई-रिक्शा चालक उपेंद्र यादव हत्याकांड का पुलिस ने तीसरे दिन खुलासा करते हुए चार महिलाओं समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध के विरोध में इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपितों में रामपुर महादलित टोला के गुलजार मांझी, चंदन मांझी उर्फ नीरू मांझी, विजय मांझी, गीता देवी, सुगंता कुमारी, प्रीति कुमारी और सत्या देवी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उपेन्द्र यादव का महादलित टोला की एक महिला से अवैध संबंध था। इसी को लेकर महिला के परिजनों में आक्रोश था और योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई बोधगया एसडीप...