अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपी पकड़े
फरीदाबाद, मई 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। थाना सूरजकुंड पुलिस ने अवैध रूप से मांस ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 35 किलो मांस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान सोहेल उर्फ कुतरु और साकिब निवासी फतेहपुर तगा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इंतजार गार्डन सूरजकुंड रोड पर मांस पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को मांस एकत्रित करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सलंबा नूंह से मांस लेकर दिल्ली बेचने जा रहे थे। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर विवादित पोस्ट, कुर्बानी के पोस्टर में गाय; धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में 2 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.