अवैध बालू परिवहन में उपयोग किया जा रहा ट्रैक्टर जब्त
पलामू, मई 24 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के तरहसी थाना की पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात में रात में थाना क्षेत्र के बरकोमा गांव से बालू लदा एक स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बालू माफिया अमानत नदी से अवैध तरीके से बालू का उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं। जब्त किए गए ट्रैक्टर को सुरक्षा की दृष्टि से तरहसी थाना परिसर में पार्क कर दिया या है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.