हरदोई, मई 24 -- हरदोई। मल्लावां कस्बे के चौराहा स्थित अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड पर वसूली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चालक के साथ मारपीट हो गई। पीड़ित चालक ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। गंगारामपुर निवासी आलोक मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मल्लावां से लखनऊ तक टैक्सी चलाते हैं। आरोप है कि हिमांशु पटेल निवासी तेंदुआ व उसके दो साथी काफी समय से गाड़ियों से प्रतिदिन 400 रुपये की अवैध वसूली करते आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब आरोपियों ने रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि ध्रुव नामक युवक ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतव...