अवैध खनन से जुड़े बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
अररिया, मई 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई कोठीहाट स्थित एबीसी नहर के समीप की गई। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही अवैध खनन से जुड़े कई अन्य ट्रैक्टर मौके से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर की सूचना खनन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। बताया जाता है कि इन दिनों अवैध खनन और खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.