पटना, जनवरी 21 -- उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन या इससे जुड़े मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। ऐसी गतिविधियों में विभाग के किसी पदाधिकारी या कर्मी की संलिप्तता मिलने पर बिना भेदभाव कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अवैध खनन से जुड़े प्रकरणों पर सरकार की कड़ी नजर है। विभाग के पदाधिकारी इससे जुड़े मामलों में न्यायालय को पूर्ण सहयोग करें। सभी अभिलेख, तथ्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से प्रस्तुत किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तथ्यों से यह संकेत मिलता है कि एक संगठित गिरोह अवैध गतिविधियों से राज्य सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचा रहा है। ऐसे सभी तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.