गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मार्च क्लोजिंग में रविवार को खुले रजिस्ट्री कार्यालय में लोगों का उत्साह दिखा। पहले से प्रचार प्रचार एवं नवरात्र के कारण लोग रजिस्ट्री कराने पहुंचे। तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार प्रथम एवं द्वितीय कार्यालय में 102 रजिस्ट्री हो गई। रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहने का आदेश हुआ तो अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने लोगों को सूचित कर दिया कि अवकाश के दिन कम भीड़ में आसानी से रजिस्ट्री हो जाएगी। हालांकि, उम्मीद से अधिक लोग पहुंचे तो अवकाश का असर नहीं दिखा। शुक्रवार को चैत्र रामनवमीं के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे। शासन स्तर से 31 मार्च तक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। इस कारण वर्तमान वित्तीय वर्ष में हर दिन कार्यालय खुलेंगे। सहायक आयुक्त निबंधन संजय कुमार दुबे ने बताया कि अवकाश के दिन तहसील सदर के दोनों कार्य...