अल्ट्रासाउंड मशीन की अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा
रुडकी, मई 1 -- रुड़की, संवाददाता। जनपद में लिंग चयन प्रतिषेध (पीसीपीएनडीटी) के उल्लंघन का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पिरान कलियर क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने पिरान कलियर के सिटी हेल्थकेयर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड मशीन मौके पर नहीं पाई गई। इस पर केंद्र स्वामी डॉ. बिलाल रिजवी से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि मशीन को मंगलौर निवासी राजा अली को बेच दिया गया है। यह भी पढ़ें- लिंग जांच कानून तोड़ने पर डॉक्टर समेत दो पर दर्ज होगा केस संबंधित दस्तावेज भी टीम को उपलब्ध कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.