बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। अलविदा की नमाज व ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। शांति व्यवस्था को लकेर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर से देहात तक अधिकारियों को शांति समिति की बैठक करने को कहा है वहीं अलविदा जुमा व ईद के दिन निगरानी करने को मजिस्ट्रेट अफसर तैनात किये गये हैं। गुरुवार को डीएम अवनीश राय ने अलविदा जुमा एवं ई को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें बताया कि जिले में 23 स्थल व क्षेत्र के लिए एक-एक मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्र के 12 स्थानों के लिए एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, इसके अतिरिक्त 13 अधिकारियों को आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में कानून एवं शा...