हापुड़, मई 20 -- अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के 10 विद्यालयों के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विचक्षण शर्मा एवं प्रधानाचार्या पूजा वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों में जोश और उत्साह देखने को मिला। अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल के सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के करीब 20 छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया मान प्रतियोगिता में सायशा, अक्षा, गौरी, ध्रुव, सिद्धि और अर्जुन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं गुनी, समक्ष, कुनाल और राधिका ने सिल्वर मेडल हासिल किया। यह भी पढ़ें- योग ओलंपियाड में ओम शंकर, शिवानी प्रथम चि...