अरगोड़ा में भोला मिष्ठान भंडार का छठा आउटलेट खुला
रांची, मई 24 -- रांची, संवाददाता। रांची के अरगोड़ा चौक में भोला मिष्ठान भंडार के नए आउटलेट का उद्घाटन किया गया। यह प्रतिष्ठान का छठा आउटलेट है, जहां पारंपरिक स्वाद और आधुनिक सुविधाओं का संगम देखने को मिलेगा। उद्घाटन समारोह में आईएचएम के प्राचार्य भूपेश कुमार एवं संचालक संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीजूपाड़ा के एनजीओ के बच्चों ने फीता काटकर आउटलेट का शुभारंभ किया। संजय कुमार ने कहा कि ग्राहकों को शुद्धता, बेहतर स्वाद और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नए आउटलेट में मिठाइयों, नमकीन और अन्य खाद्य उत्पादों की विस्तृत शृंखला उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। यह भी पढ़ें- बाबा नायकधाम गंजोबाड़ी में लगी वॉटर चिलर मशीन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अतिथि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.