अमीर होकर गरीबी ओढ़ने का चलन
नई दिल्ली, मई 21 -- मनु जोसेफ, पत्रकार और उपन्यासकार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में जोसेफ विजय ने तमिल में कहा- 'मैंने गरीबी देखी है; भूखा भी रहा हूं। मैं किसी शाही परिवार से नहीं हूं।' यह सुनकर लगा, मानो अपना देश ऐसे लोगों से भरा पड़ा है, जिन्होंने अपने तईं अपनी किस्मत खुद बनाई है। हालांकि, असलियत में इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं नहीं। जब मैं लगभग आठ साल का था, तब संयोग से जोसेफ विजय का सहपाठी था। मुझे वह याद रहा और बाद में फिल्मी पोस्टरों पर उसे मित्र के रूप में इसीलिए पहचान पाया, क्योंकि वह ऐसा पहला अमीर लड़का था, जिसे मैं जानता था। कम-से-कम चेन्नई के कोडम्बाक्कम इलाके के हिसाब से तो वह अमीर था ही। दसेक साल बाद, जब वह अठारह साल का हुआ, तब उसे उस फिल्म में मुख्य भूमिका मिली, जिसे उसके पिता बना रहे थे। ऐसे लोग अक्सर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.