बिजनौर, मई 20 -- स्योहारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला धामपुर नगर इकाई स्योहारा के तत्वावधान में नगर के एंबिएंस मंडप में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 10 और 12 के प्रतिभाशाली छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुणाल कुमार के संचालन और गुरविंदर सिंह के मुख्य अतिथिय में आयोजित कार्यक्रम में प्रांत मंत्री मेरठ गौरव गौड़, रोटेरियन हरिओम सिंह, अर्पित त्यागी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरदार गुरविंदर सिंह प्रबंधक गोल्डन बेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरुषि पाल, हरिओम सिंह, अंजलि वर्मा, शौर्य रस्तोगी, गजेंद्र प्रजापति आदि रहे। यह भी पढ़ें- मेधावियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...