मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर प्रधानमंत्री पर सोशल मीडिया पर अभद्र मीम्स बनाकर डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही नॉनवेज होटल के रिव्यू में शिवचौक दिखाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।शनिवार को सोशल मीडिया पर दो रील वायरल हुईं। एक आरोपी ने प्रधानमंत्री पर अभद्र मीम्स बनाकर वायरल किया था। खालापार पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। खालापार थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी दानिश निवासी जहांगीर पट्टी सुजडू थाना खालापार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा नॉनवेज होटल के रिव्यू में शिवचौक लगे तिंरगे को दिखाया गया। यह मामला भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपी अनस निवासी मोहल्ला लद्वावाला ने माफी मांगते हुए कहा था कि उसका उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय की भ...