नई दिल्ली, मई 1 -- अप्रैल में भारत की बिजली खपत में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4.04 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। यह बढ़कर 153.99 अरब यूनिट हो गई। आधिकारिक आंकड़ों में यह दावा किया गया है। यह भी पढ़ें- GST के मोर्चे पर खुशखबरी, अप्रैल में पहली बार Rs.2.43 लाख करोड़ के पार कलेक्शनबेमौसम बारिश का प्रभाव बेमौसम बारिश के कारण बिजली की मांग कम रही, खासकर महीने के पहले पखवाड़े में। इससे तापमान में वृद्धि धीमी रही और एयर कंडीशनर व कूलर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल कम हुआ, लेकिन अप्रैल के दूसरे हिस्से में तापमान बढ़ने और हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने से बिजली की मांग तेजी से बढ़ी। इसी दौरान पीक पावर डिमांड बढ़कर रिकॉर्ड 256.11 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अप्रैल, 2025 के 235.32 गीगावॉट से काफी ज्यादा है। इससे पहले मई, 2024 में देश की पीक डिमांड कर...