मेरठ, अप्रैल 6 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन जैन धर्मशाला में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य पद्धति और अनुशासन पर विशेष जोर दिया। ​रविवार को प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कुल आठ महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पार्टी की विकास यात्रा और ऐतिहासिक संघर्षों पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वारियर ने संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने और कार्य विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। क्षेत्रीय आईटी प्रमुख श्रेय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए 'नमो ऐप', 'सरल ऐप' और 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' के प्रभावी उपयोग के बारे में...