अधिवक्ता से मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट
आगरा, मई 23 -- थाना क्षेत्र में गत मार्च माह में अधिवक्ता से हुई मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में अधिवक्ता मोहित बघेल पुत्र काशीराम निवासी नगला पाती थाना सिकन्दरपुर वैश्य ने बताया है कि वह जिला न्यायालय में विधिक कार्य करता है और अपने गांव से प्रतिदिन आता जाता है। वह श्याम सिंह की पत्रावली में बतौर अधिवक्ता पैरवी भी कर रहा है। इसी के दूसरे पक्ष के लोग उससे रंजिश मान रहे हैं। घटना गत 26 मार्च की शाम सात बजे की है, वह घर लौट रहा था, तभी नगला किशोरी के निकट पहले से घात लगाए बैठे संतोष यादव, रजनेश यादव, कप्तान निवासीगण चाकरपुर सिकन्दरपुर वैश्य ने घेर लिया और गाली गलौज करने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.