नई दिल्ली, मई 24 -- आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के बाद प्लेऑफ की सभी चारों टीमें पक्की हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चार टीमें हैं। इस आईपीएल सीजन में एक अद्भुत संयोग भी बना है। आईपीएल 2026 में जो चार टीमें प्लेऑफ में पहुंची है उन सभी ने एक-एक टाइटल अपने नाम किए हैं। यानी अब आईपीएल 2026 में चाहकर भी कोई नया चैंपियन नहीं बनेगा। जो भी टीम खिताब जीतेगी वह दूसरी बार चैंपियन बनेगी। यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, PBKS और KKR एलिमिनेटसिर्फ एक-एक ट्रॉफी जीतने वाली टीमें प्लेऑफ में पहुंची आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जिसने इस सीजन...