बरेली, मई 22 -- भमोरा,संवाददाता। दस दिन पूर्व आई आंधी के बाद से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था और अघोषित कटौती से परेशान घिलौरा के ग्रामीणों ने बल्लिया उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया।शुक्रवार को घिलौरा के सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में 12 से अधिक लोग बल्लिया उप विद्युत केंद्र पहुंचे। आरोप लगायाकि 10 दिन पहले आयी आंधी से उनके गांव की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। जिसे धीरे-धीरे चालू किया गया है। गर्मी बढ़ने पर दिन-रात मिलाकर मात्र 5-6 घंटे बिजली दी जाती है। अघोषित कटौती की जा रही है, भीषण गर्मी में दिन तो वह इधर-उधर बैठकर गुजार लेते है लेकिन रात में बिजली न मिलने से बड़ी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ अधिवक्ताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन अनूप कुमार शर्मा, विनोद, प्रेम राठौर, आकाश, आलोक, प्रताप सिंह, बाबू, मोहित, राजपाल आ...