पीलीभीत, मई 24 -- कलीनगर। गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज उपभोक्ताओं में अक्रोश भड़क गया। नाराज उपभोक्ताओं ने बिजली घर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कटौती बंद करने की मांग की। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही माधोटांडा कस्बे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। दिन के आलावा रात में अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। शुक्रवार देर रात बिजली आपूर्ति न मिलने से उपभेक्ताओं में नाराजगी पनप गई। आक्रोशित दर्जनों उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मनममानी से पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- लालगंज में बिजली की स्थिति चरमराई इससे गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। शिकायत करने के बावजूद कटौती बंद नहीं ...