अग्नि में भस्म हुईं होलिका, आज भी होगा दहन
अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार होलिका दहन को लेकर लोगों में संशय की स्थिति रही। लेकिन होलिका पुच्छ काल के हिसाब से लोगों ने दो मार्च को होलिका दहन किया। टीकाराम मंदिर में भी सोमवार को ही होलिका दहन किया गया। मगर, लोग आज ग्रहण काल के बाद भी होलिका दहन करेंगे। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ दो मार्च शाम 5:55 बजे हुआ और आज तीन मार्च शाम 5:07 बजे पूर्णिमा तिथि का समापन होगा। होलिका दहन तीन मार्च मंगलवार को प्रदोष काल के दौरान शाम 6:46 बजे से रात 8:49 बजे तक कर सकते हैं। इसके अलावा होलिका दहन चार मार्च की तड़के 4:33 से लेकर सूर्य उदय के पहले तक 6:30 बजे के बीच भी कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। यदि भद्रा रहित, प्रदो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.