अग्निवीर भर्ती के नाम पर पांच लाख की ठगी
आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती के नाम पर दो लोगों से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। बाद में पीड़ित के रुपये लौटाने की बात कहने पर आरोपी धमकाने लगे। पुलिस तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के हैबरपुर निवासी जयप्रकाश यादव भीखपुर में रहते हैं। उनका बेटा अग्निवीर की तैयारी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिपरी ध्यानपुर निवासी पिंटू यादव, तेजापुर निवासी मनोज यादव ने घर आकर उनसे मुलाकात की। बताया कि अग्निवीर भर्ती बोर्ड में उनकी पकड़ है। ढाई लाख रुपये में भर्ती करा देंगे। पीड़ित ने उनके बताए अमन मौर्य के बैंक खाते में कई बार में ढाई लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.