नई दिल्ली, मई 27 -- ITR Filing 2026: असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए आयकर विभाग ने ITR-2 फॉर्म की ऑनलाइन फाइलिंग और एक्सेल यूटिलिटी आज यानी 27 मई से एक्टिव कर दी है। अब वे टैक्सपेयर्स, जिनकी इनकम केवल सैलरी तक सीमित नहीं है, अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं। ई-फाइलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। टैक्सपेयर्स एक्सेल यूटिलिटी डाउनलोड करके भी रिटर्न तैयार कर सकते हैं।ITR की लास्ट डेट कब है वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 है। वहीं, टैक्स ईयर 2026-27 के रिटर्न के लिए डेडलाइन 31 जुलाई, 2027 तय की गई है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर आपकी कुल सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है, तो रिटर्न भरने की जरूरत नहीं है, लेकिन 12 लाख रुपये सैलरी वालों को ITR जरूर भरना होगा, फायदे की बात...