इटावा औरैया, मार्च 20 -- सद्भावना साहित्य परिषद के तत्वावधान में 22 मार्च को प्रातः 11 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व काव्य कृतियों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। परिषद के सचिव अनिल श्रीवास्तव आदि ने जानकारी दी है कि सरोजनी रोड स्थित जय वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष अरुण गुप्ता विशिष्ट अतिथि सीओ आरडी मौर्य, उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल करेंगे। कवि सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कविगण हरीश चंद्र शर्मा हरी, राजस्थान, बृज प्रसाद द्विवेदी हमीरपुर, महेंद्र मिश्रा रीवा मप्र., हरनाथ सिंह चौहान झांसी, ध्रुवेश अवस्थी फरीदाबाद, डॉ. शशि शर्मा बाराबंकी, उपेंद्र भोला मैनपुरी, डॉ. मंजू मृदुल बकेवर, कुमार सुरेश कानपुर व डॉ. एसके....