शामली, मई 25 -- अखिल भारतीय अग्रवाल समाज द्वारा शनिवार देर शाम महाराजा अग्रसेन भवन में अधिष्ठापन एवं सदस्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्था के सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया। संस्था के संरक्षक अरविंद संगल ने अध्यक्ष पद का दायित्व चंचल गोयल, महामंत्री पद का दायित्व राहुल कुच्छल तथा कोषाध्यक्ष पद का दायित्व शुभम तायल को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, सहयोग एवं संगठन की मजबूती पर बल दिया। समारोह सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बना रहा। इस अवसर पर संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल, मनोज गर्ग, कृष्ण कुमार गोयल, अशोक गोयल, संदीप मित्तल, राकेश गर्ग, विशाल गुप्ता, सचिन मित्तल, विवेक बंसल, निर्भय संगल, गौरव गोयल, प्रदीप संगल, अखिल तायल, संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। यह ...