अंतरप्रांतीय कुश्ती में दर्जनों पहलवानों ने अजमाया जोर
बलिया, अप्रैल 5 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मधुबनी काली मंदिर परिसर के पास शनिवार की शाम अंतरप्रांतीय दंगल का आयोजन हुआ। इसमें यूपी, बिहार व नेपाल के करीब 10 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। उद्घाटन डॉ बिपलेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की पहली कुश्ती वशिष्ठ नगर के बिहारी यादव व जौनपुर के प्रदीप यादव के बीच हुआ, इसमें बिहारी ने प्रदीप यादव को, वशिष्ठनगर के अजीत यादव व गोरखपुर के पवन के बीच कुश्ती में अजीत पवन को पटखनी दे बाजी मारी।दंगल में चाईंछपरा के कृष्ण यादव व गोरखपुर के साहेब के बीच रोमांचक मुकाबले में कृष्ण, गोपालनगर के छोटे लाल व इलाहाबाद के मनोज की कुश्ती में छोटेलाल, शिवाल मठिया के नितेश व बलिया के पीयूष के मुकाबले में पीयूष, गाजीपुर के मृत्युंजय व बटवारी के सागर के बीच कुश्ती में मृत्युंजय, वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.