पूर्णिया, मई 24 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा नगर पंचायत क्षेत्र के अंडीटोल में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन मामलों में कुल 69 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस और ग्रामीणों दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला, मारपीट और कानून व्यवस्था बाधित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार बीते 16 मई की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब पुलिस हस्तक्षेप करने पहुंची और ग्रामीणों के साथ उसकी झड़प हो गई। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे तथा पुलिस वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था। पहली प्राथमिकी धमदाहा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रविशंकर कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है। इसमें भगवान मुर्मू समेत 37 लोगों को आरोपित बनाया ग...