अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 23 से
रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 23 से 25 मई तक कौशिकी क्रिकेट ग्राउंड रामनगर में किया जाएगा। जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों को ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ट्रायल के माध्यम से उत्तराखंड की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच होना अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया 23 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें कंप्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पिछले तीन वर्षों के शैक्षिक प्रमाण पत्र और स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से शामिल हैं। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.