सुपौल, मई 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता सुपौल जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आगामी 31 मई को अंडर-15 जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हजारी उच्च वद्यिालय, गौरवगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से पटना में आयोजित होने वाली बिहार राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप-2026 के लिए जिले की टीम का चयन किया जाएगा। संघ के सचिव अधिवक्ता शशांक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में अलग-अलग मुकाबले होंगे। दोनों वर्गों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 4-4 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के दिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा, जबकि मुकाबले 11 बजे से शुरू होंगे। यह भी पढ़ें- सीनियर ओपन चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी ...