अंग्रेजी शराब के साथ बाइक को जब्त, कारोबारी फरार
बेगुसराय, मई 11 -- छौड़ाही, निज संवाददाता।थाना क्षेत्र के पतला बहियार से सोमवार को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शराब कारोबारी की मंसूबे पर पानी फेर दिया। बाइक पर शराब छोड़ कारोबारी फरार हो गया। जानकारी देते थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि एफजेड-एस मॉडल बी 09 बीबी/1116 काले रंग की बाइक पर बैग में रखें रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की 22 बोतल कुल 3 लीटर 780 एम एल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के अमारी निवासी राम जपो महतो का पुत्र राजीव कुमार एवं उक्त रजिस्ट्रेशन नंबर बाइक मलिक पर थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी शराब के साथ बाइक को जब्त, कारोबारी फरार यह भी पढ़ें- शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.