नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- World Heritage Day 2024: दुनियाभर में हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। विश्व धरोहर दिवस को विश्व विरासत दिवस भी कहते हैं। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में लोगों के बीच मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के प्रति जागरूकता लाना है। बता दें, दुनियाभर में आज भी कई ऐसी विश्व विरासत या धरोहरें हैं, जो वक्त के साथ जर्जर होती जा रही हैं। इन विरासतों के स्वर्णिम इतिहास और इनके निर्माण को बचाए रखने के लिए हर साल विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। यूनेस्को हर साल लगभग 25 धरोहर को विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल करता है, ताकि उन धरोहरों का संरक्षण किया जा सके। विश्व धरोहर दिवस का इतिहास-

शुरुआत में विश्व धरोहर दिवस को विश्व स्मारक दिवस के तौर पर मनाया जाता था। लेकिन यूने...