नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Falgun Month 2024 : हिंदू कैलेंडर का 12वां और साल का आखिरी महीना फाल्गुन माना जाता है। फाल्गुन के महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस माह में महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है। इस महीने में धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए कई विशेष उपाय किए जाते हैं। हालांकि, फाल्गुन माह में कुछ कार्यों की मनाही होती है। आइए जानते हैं फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है और इस माह में किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए? कब से शुरू होगा फाल्गुन माह 2024 ? पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 24 फरवरी 2024 को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है और 25 फरवरी को रात 8 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 24 फरव...