देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम।भाजपा किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा के लिये गौरीबाजार के विशुनपुरा में मण्डल कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्राम परिक्रमा यात्रा को सफल बनाने पर मंथन किया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में कृषि यंत्रों की पूजा होगी। भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में किसानों के कल्याण के लिये सर्वाधिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दुगुनी करने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर किसानों का समर्थन भाजपा को प्राप्त होगा। मंडल अध्यक्ष गौरीबाजार आदित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा...