जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर।आजसू पार्टी ने कोल्हान में तीन विधान सभा और करीब दो दर्जन प्रखंडों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। इन सभी की संख्या 53 है। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दायित्व क्षेत्र में संगठन का विस्तार एवं कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित करेंगे। केन्द्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत से लेकर चूल्हा प्रमुख तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस को ईचागढ़ विधान सभा का प्रभारी बनाया गया है। केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने यह सूची जारी की है।विधानसभा प्रभारी : ईचागढ़ रामचंद्र सहिस, सह प्रभारी सुनील सिंह व दुबराज महतो, जुगसलाई रविशंकर कुमार और बहरागोड़ा फनी भूषण महतो। ब्लॉक प्रभारी : नवीन महतो बहरागोड़ा, ठाकुर दास महतो बहरागोड़ा, धर्मवीर सिंह बोड़ाम, शैलेंद्र सिंह ब...